
Redmi K20 और Redmi K20 Pro को आखिरकार आज कंपनी द्वारा ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। इन फोन के लॉन्च के लिए कंपनी ने चीन के बीजिंग में एक इवेंट का आयोजन किया है जो कि भारतीय समय के अनुसार 11:30एएम पर शुरू होगा। आगे फोन के लॉन्च इवेंट और हैंडसेट के कुछ संभावित फीचर्स बताए गए हैं।
ऐसे देखें लाइव इवेंट
Xiaomi अपनी घरेलू मार्केट में फोन को लॉन्च करेगी। इवेंट 11:30am IST पर शुरू होगा। फोन के लॉन्च इवेंट को वीबो पर रेडमी के ऑफिशियल अकाउंट और शाओमी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। हालांकि, लाइव स्ट्रीम चाइनीज में होगी, जिसे समझना भारतीय दर्शक के लिए थोड़ा मुश्किल होगा।
ऐसे होंगे दमदार फीचर्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार रेडमी K20 के 6जीबी/64जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 26,000 रुपए) और 6जीबी/128जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 28,000 रुपए) होगी। वहीं, इसके 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 30,000 रुपए) हो सकती है। इसे भी पढ़ें: 1 करोड़ से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ बेच कर Xiaomi ने बनाया गज़ब रिकॉर्ड
हालांकि, कुछ टीजर्स के अनुसार इस बात की पुष्टि हो चुकी है किI Redmi K20 में 4,000एमएएच की बैटरी होगी जो कि 27 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। वहीं, फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट कलर का होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Super Sale फिर हुई शुरू, इस बार 6,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे शाओमी फोन
बता दें कि कुछ दिन पहले शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैने ने ट्विटर पर कंपनी का ऑफिशल पोस्टर भी जारी किया गया था। इस पोस्टर में फोन डार्क रेड कलर का नजर आ रहा है साथ ही इसपर ब्लू कलर की स्ट्रीक्स भी दिखाई दे रही है, जो लाइट के रिफ्लेक्शन से विजिबल होती है। तस्वीर से साफ है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें से 1 कैमरा अलग और 2 कैमरे एक साथ नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा कंपनी की ओर से उम्मीद की जा रही है कि वह रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के साथ ही अपने नए लैपटॉप को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, यह इवेंट में ही साफ हो पाएगा कि इस लैपटॉप को किन फीचर्स के साथ पेश किया जाता है।


















