30 जून से लाखों फोंस पर बंद होगी व्हाट्सऐप की सर्विस, इसमें क्या आपका फोन भी है शामिल जानें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/WhatsApp-1.jpg

विश्व में सर्वा​धिक यूज की जाने वाली इस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत और रोमांच के लिए कोई न कोई नया फीचर अपडेट करती रहती है। हाल ही में भारत में जहां व्हाट्सऐप ने ग्रुप मैसेज को स्पैम रिपोर्ट करने का बेहद आवश्यक फीचर रोलआउट किया है। वहीं यह बात भी नजरअंदाज नहीं करती चाहिए कि जल्द व्हाट्सऐप अब लाखों यूजर्स को करारा झटका देने वाली है। क्योकि 30 जून से व्हाट्सऐप कई फोंस पर बंद होने वाली है।

सैमसंग के 6जीबी रैम वाले फोन पर मिल रही है 5,000 रुपये की छूट

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप काफी पहले ही यह साफ कर दिया था कि यह ऐप पुराने आॅपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले मोबाईल फोन पर यह अपनी सर्विस बंद करेगी। साल की शुरूआत में ही जहां व्हाट्सऐप ने कुछ स्मार्टफोन्स मॉडल्स पर अपनी ऐप सर्विस ब्लॉक कर चुकी है, वहीं 30 जून के बाद से विंडोज़ 7 पर चल रहे डिवाईसेज़ से भी यह अपनी सेवाएं ​हटाने जा रही है।

Image Credit: getyourlifegirl.com

आइफोन 3जीएस, एंडरॉयड 2.1 व 2.2 पर अपनी सर्विस बंद करने बाद अब यह 1 जुलाई से विंडोज़ 7 पर चल रहे स्मार्टफोन, ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 और नोकिया एस60 पर ऐप की सर्विस बंद करने वाली है।

खुशखबरी: भारत में लॉन्च हुए नोकिया के तीन एंडरॉयड फोन नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3

हालांकि व्‍हाट्सऐप का कहना है ​कि ये मॉडल ऐप का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन इनमें ऐसी क्षमताएं नहीं हैं जिससे भविष्य में ऐप फीचर के विस्तार की जरूरत पूरी हो सके। आज व्हाट्सऐप इंस्टेट मैसेजिंग के साथ ही डॉक्यूमेंट शेयरिंग, फोटो शेयरिंग, ​वीडियो शेयरिंग व आॅडियो तथा वीडियो कॉलिंग का अहम हिस्सा बन चुकी है।