
Affordable Electric Scooter Launch India: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए एक मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड ईवीट्रिक मोटर्स (evtric motors) ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर EVTRIC Ride HS और EVTRIC Mighty Pro को लॉन्च कर दिया है। अगर आप एक अफोर्डेबल बैटरी वाली स्कूटी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इनमें से एक को खरीद सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ये दोनों ही एक हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं, जो किफायती दाम में 120KM तक की रेंज देंगी। आइए आगे आपको इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
EVTRIC Ride HS और EVTRIC Mighty Pro हुए लॉन्च
दोनों ई-स्कूटर को एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित ईवी इंडिया एक्सपो 2022 में लॉन्च किया गया है। बेहतरीन फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कई शानदार टेक्नालॉजी के साथ आते हैं। वहीं, इन दोनों ही ई-स्कूटर मेंलिथियम-आयन रिमूवेबल बैटरी दी गई है। आइये जानते हैं इस ईवी में क्या है खास जो और से इसे बेहतरीन बनाती हैं। इसे भी पढ़ें: ये कंपनी फ्री में दे रही Electric Scooter, जानें इस ऑफर के बारे में सब कुछ
EVTRIC Ride HS और EVTRIC Mighty Pro की कीमत और बुकिंग
EVTRIC Ride HS को कंपनी ने Rs 81,838 (ex-showroom India) और EVTRIC Mighty Pro को Rs 79,567 (ex-showroom India) में पेश किया है। वहीं, कीमत के साथ ही कंपनी ने लॉन्च के समय इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग डिटेल का खुलासा कर दिया है। कंपनी के अनुसार इसकी बुकिंग अमाउंट 10 हजार रुपये रखी गई है। इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट या भी नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।
EVTRIC Ride HS की स्पेसिफिकेशन्स और खासियत
EVTRIC Ride HS की बात करें तो लुक के मामले में यह काफी शानदार दिखाई देती है। वहीं, इस ई-सक्टूर में की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह सिंगल चार्ज पर 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह 4 घंटे के अंदर फुल चार्ज हो जाता है। वहीं कंपनी ने इसे ब्लैक, व्हाइट और ग्रे जैसे कलर्स में पेश किया है। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters की चार्जिंग टेंशन खत्म करेगी JIO, कंपनी ने बनाया ये प्लान
EVTRIC Mighty Pro की स्पेसिफिकेशन्स और खासियत
वहीं, अगर बात करें EVTRIC Mighty Pro इसमें आसानी से 65 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड मिलती है। साथ ही यह ई-स्कूटर भी एक बार चार्ज होने पर 120KM की रेंज देता है। यह ई-स्कूटर रेड, व्हाइट और ग्रे कलर में उपलब्ध है। EVTRIC Ride HS की तरह ही इस ई-स्कूटर में में भी लिथियम-आयन बैटरी मिेलेगी।




















