ये कंपनी फ्री में दे रही Electric Scooter, जानें इस ऑफर के बारे में सब कुछ

Join Us icon

Electric Scooter Free Offer: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड और इस साल आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए Hero Electric ने एक शानदार ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर का लाभ उठाते हुए ग्राहक अपने लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एकदम फ्री जीत सकते हैं। जी हां, इस ऑफर को देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने ओणम ऑफर का नाम दिया है। इस ऑफर के अंदर एक भाग्यशाली ग्राहक अपने पसंदीदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को फ्री में (Free Hero Electric Scooter) घर ले जा सकेगा। आइए आगे बताते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ।

ऐसे फ्री मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

दरअसल, Onam को देखते हुए इस ऑफर को कंपनी ने अभी सिर्फ केरल के ग्राहकों के लिए पेश किया है। इस ऑफर का फायदा कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले हर 100वें ग्राहक को मिलेगा। यानी 100 स्कूटर बिकने पर किसी एक ग्राहक को रेंडमली हीरो का इसेक्ट्रिक स्कूटक फ्री दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: बाप रे! Eclectic Scooter शोरूम में लगी भयंकर आग, कई बैटरी वाली स्कूटी और बाइक जलकर हुईं खाक

hero-offer

5 साल की मिलेगी वारंटी

हालांकि, कंपनी ने खुलासा किया है कि यह ऑफर केवल ओणम उत्सव की पूरी अवधि के दौरान ही लागू होगा। ग्राहकों को ई-स्कूटर पर पांच साल की वारंटी मिलेगी जिसमें दो साल की एक्सटेंड वारंटी शामिल है। आपको बता दें कि हीरो इलेक्ट्रिक ने हाल ही में केरल के मलप्पुरम में अपनी सबसे बड़ी और 1000वीं डीलरशिप का उद्घाटन किया था।

5 most affordable cheapest electric Scooter EV in india

EMI पर भी खरीद सकते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर

आपको बता दें कि कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने के लिए फाइनेंसिंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने AU स्मॉल बैंक के साथ पार्टनरशिप भी की है। इस साझेदारी की मदद से ग्राहक ई-स्कूटर को आसान EMI पर खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ें: पुरानी यादें होगी ताजा, सड़कों पर फिर दौड़ेंगे LML Scooter, 29 सितंबर को उठेगा 3 Electric Two-Wheeler से पर्दा

hero-electric-scooter

इस ऑफर के बारे में हीरो इलेक्ट्रिक के CEO सोहिंदर गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि हम देश में ईवी अपनाने को तेज करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ये ईवी को लेकर लोगों की सोच को बदलने का सबसे बेहतर समय है। ओणम केरल में लंबे समारोहों की शुरुआत का प्रतीक है, जो ग्राहकों की भावनाओं में पॉजिटीविटी दिखाता है। इस ओणम के इस मौके पर अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर देकर पूरे केरल में इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने में क्रांति लाने के लिए कदम उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here