नए अवतार में आ रही इस कंपनी की बैटरी वाली स्कूटी, सिंगल चार्ज मिलेगी 146 km की रेंज

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) जल्द ही अपनी पॉपुलर बैटरी वाली स्कूटी (Electric Scooter) 450X का अपडेट वर्जन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो एथर एनर्जी वर्तमान में एक अपडेटेड 2022 एथर 450X प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है और इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। अपडेटेड एथर 450X को लेकर उम्मीद है कि यह फेसलिफ़्टेड वर्जन होगा और इसमें कुछ विज़ुअल रिफ्रेश के साथ मैकेनिकल और हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
Ather 450X Electric Scooter में मिलेगी बड़ी बैटरी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बेंगलुरू बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने अपने न्यू 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर (New Ather 450X Electric Scooter) का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, जिसमें परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए बड़े बैटरी पैक मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें एक बड़े 3.66kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दी जा सकती है, जिसकी कैपेसिटी 74 Ah होगी। वहीं, बैटरी उसी 3 फेज परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देगी, जिसका इस्तेमाल मौजूदा 450X मॉडल में किया गया है। इसे भी पढ़ें: Old Honda Activa को बनाएं Electric Scooter, नहीं पड़ेगी पेट्रोल पंप जाने की जरूरत
Ather 450X Electric Scooter में मिलेगी लंबी रेंज
बाताया जा रहा है कि ज्यादा पावरफुल बैटरी से लैस नए एथर 450X एक बार चार्ज होने पर लगभग 146 किलोमीटर की रेंज प्राप्त होगी। वहीं, अगर देखा जाए तो यह मौजूदा मॉडल पर दी जाने वाली 116 किलोमीटर की रेंज से ज्यादा। वहीं, खबर है कि कंपनी ने कथित तौर पर नए 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण के लिए ARAI प्रमाणन से मंजूरी ले ली है।
एक नया 3.66kWh बैटरी पैक आने वाले Ather 450X पर काम करेगा और इसे मौजूदा 2.6kWh यूनिट से अपग्रेड किया जाएगा। पांच राइडिंग मोड्स, Warp, Sport, Ride, Eco और SmartEco मोड में पीक पावर और टॉर्क का मॉड्यूलेशन अलग-अलग होगा और इससे रेंज प्रभावित होगी।
Ather 450X Electric Scooter में मिलेंगे राइडिंग मोड
नए एथर 450X की परफॉर्मेंस को और बढ़ाने के लिए कंपनी कई राइडिंग मोड भी देने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार न्यू 450X में वॉर्प मोड, स्पोर्ट मोड, राइड मोड, स्मार्ट इको मोड और इको मोड दिए जाने की संभावना है। इन मोड्स के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला एस1 प्रो को चुनौती दे पाएगा।
Ather 450X Electric Scooter का नया डिजाइन
अधिकांश अन्य फेसलिफ्ट से अलग एथर 450x लंबाई, व्हीलबेस और ऊंचाई में 25 मिमी, 9 मिमी और 11 मिमी बढ़ेगी। यह एर्गोनॉमिक्स और एथर 450X की सवारी और हैंडलिंग को प्रभावित कर सकता है। 2022 एथर 450X को एक लेटेस्ट फीचर सूची के साथ-साथ कॉस्मेटिक अपडेट मिलने की भी उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: बैटरी वाली Bajaj Pulsar और KTM के लिए हो जाएं तैयार, कंपनी जल्द करेगी लॉन्च!
Ather 450X 2020 मॉडल
आपको याद दिला दें कि एथर 450X को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। भारत में एथर 450X की कीमत 1.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) से शुरू होती है और ई-स्कूटर 116 किमी रेंज, 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड, एलईडी लाइटिंग और टचस्क्रीन-आधारित एमआईडी से लैस है।