90km रेंज के साथ लॉन्च हुई बैटरी वाली स्कूटी, कीमत 1 लाख से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/12/Stella-Buzz-electric-scooter-.jpg
Highlights

ईवी स्टार्टअप Stella Moto ने इंडियन ऑटो मार्केट में अपने पहले बैटरी वाले स्कूटरStella Buzz को लॉन्च कर दिया है। अगर इस E-Scooter की खासियत की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 90km की रेंज और 55kmph की टॉप स्पीड प्रदान करता है। इसके अलावा इसकी खासियत यह भी है कि कंपनी ने Stella Buzz electric scooter में Li-ion battery की जगह LPF battery pack को प्लेस किया है जो कि इसे एक फायर रेसिस्टेंट बैटरी प्रूफ इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है।

Stella Buzz electric scooter price in India

कंपनी ने Stella Buzz electric scooter को 95,000 रुपये (ex-showroom) की कीमत में पेश किया है। यह ई-स्कूटर चार कलर ऑप्शन- namely, Grey, Matte Blue, Red और Brown में  उपलब्ध है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी इसके साथ तीन साल की वारंटी भी दे रही है। उपलब्धता को लेकर कंपनी का दावा है कि वह अगले माह यानी जनवरी 2023 से लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Stella Buzz specifications