
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर काफी समय से जानकारियां सामने आ रही हैं कि कंपनी इसपर काम कर रही है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी Samsung Galazy Z Flip जैसे clamshell डिजाइन पर नए iPhone को पेश करेगी और फोल्डेबल iPhone stylus सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, अब पॉपुलर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ (Ming-Chi Kuo) ने दावा किया है कि कंपनी साल 2023 में 7.5-8 इंच के डिसप्ले वाले फोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 2023 में एक हाई-एंड iPhone मॉडल को notch-less, ऑल-स्क्रीन डिसप्ले के साथ पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह iPhone 11 का उत्तराधिकारी भी हो सकता है, जिसकी लागत $ 600 से कम होगी और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा।
Apple Foldable iPhone
Kuo के अनुसार, अगर एप्पल फोल्डेबल स्क्रीन पर बड़े पैमाने पर उत्पादन और टेक्नोलॉडी के कुछ मुद्दों को हल करने में सक्षम है, तो एप्पल वर्ष 2023 तक 8 इंच के फोल्डेबल iPhone की घोषणा कर सकता है। यह पहली बार नहीं है जब हम फोल्डेबल स्क्रीन वाले आईफोन के बारे में सुन रहे हैं। ऐसी अफवाहा कुछ इस साल की शुरुआत में भी सामने आई थी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोल्डेबल iPhone किस तरह का डिज़ाइन इस्तेमाल करेगा। इसे भी पढ़ें: मंगवाया था Apple iPhone लेकिन मिला Apple जूस! जानें क्या है यह सनसनी खेज मामला

Samsung से होगगा मुकाबला
कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो एप्पल का फोल्डेबल स्मार्टफोन अन्य ब्रांड्स के मुकाबले कम कीमत वाला होगा क्योंकि इसकी लॉन्चिंग थोड़ा लेट होगी। वहीं, कहा जा रहा है कि एक बार जब Apple का नया फोल्डेबल फोन मार्केट में आएगा, तो सैमसंग के गैलेक्सी फोल्ड 2 के साथ इसकी टक्कर होगी।
पंच-होल वाला iPhone
Kuo का कहना है कि कंपनी ऑल-स्क्रीन नो-नॉच आईफोन को भी पेश कर सकता है। उनका मानना है कि इस तरह के डिवाइस को 2023 में लॉन्च किया जा सकता था, लेकिन केवल अगर इसका काम समय से शुरू हो जाएगा। 2023 लाइन-अप में इस हाई-एंड iPhone को एक अंडर-डिसप्ले टच आईडी और एक पेरिस्कोप कैमरा भी मिलेगा। यह भी संभव है कि एप्पल 2022 में iPhone 13 प्रो उत्तराधिकारी के साथ पंच-होल डिसप्ले का उपयोग करेगा। इसे भी पढ़ें: इस खास फीचर के साथ आ सकता है Apple का पावरफुल iPhone 13 Pro, नई लीक में हुआ खुलासा
iPhone 13 सीरीज में होंगे 4 मॉडल
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले टेक एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने जानकारी दी थी कि इस साल आईफोन 13 सीरीज में iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे, जिनके डिजाइन्स और स्पेसिफिकेशंस का फी खास होंगे।


















