
बजाज ऑटो ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक (bajaj chetak electric) की कीमत में इजााफा कर दिया है। अगर आप भी इस बैटरी वाली स्कूटी को खरदीने का विचार कर रहे हैं तो अब आपको पहले से 9 प्रतिशत ज्यादा कीमत (bajaj chetak electric scooter price hike) चुकानी होगी। आपको याद दिला दें कि कंपनी ने साल 2020 की शुरुआत में अपने पॉपुलर स्कूटर चेतक को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया था। वहीं, इस स्कूटर को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद हाल ही में कंपनी ने चेतक स्कूटर की बिक्री के लिए 75 शहरों में अपने डीलरशिप (bajaj chetak electric booking) को बढ़ाने का फैसला लिया। लेकिन, अब इसकी कीमत में इजाफा होने से कई ग्राहक निराश हो सकते हैं।
Bajaj chetak electric price
आपको बता दें कि, Bajaj Chetak भारतीय बाजार में दो वेरियंट (अर्बन और प्रीमियम) में उपलब्ध है। लेकिन जुलाई से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कुल 12,749 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। इसके बाद इस बैटरी वाली स्कूटीर की कीमत 1.41 लाख रुपए से बढ़ कर 1.54 लाख रुपए हो गई है। इसे भी पढ़ें: Old Honda Activa को बनाएं Electric Scooter, नहीं पड़ेगी पेट्रोल पंप जाने की जरूरत

Bajaj Chetak की खासियत
बाजार मौजूद बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो इसमें में 3kWh की क्षमता का IP67 रेटेड लिथियम-आईऑन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 4kW की पावर और 16Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

इसके अलावा बजाज चेतक एक बार चार्ज करने पर ईको मोड में 90 km की रेंज देता है। बिजली से चलने वाले इस चेतक स्कूटर में फुल एलईडी लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड स्विचगियर, ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्मार्टफोन ऐप फंक्शंस जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: Honda Electric Scooter U-Go जल्द हो सकता है इंडिया में लॉन्च, यहां जानें इसके बारे में सबकुछ
Bajaj Chetak Electric Scooter 2022
काफी समय से खबर है कि इंडियन मार्केट में Bajaj Chetak EV लॉन्च करने वाली Bajaj Auto कंपनी अब फिर से देश में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। खबर के अनुसार यह नया बिजली से चलने वाला ई-स्कूटर बजाज चेतक का ही अपग्रेडेड वर्ज़न बनकर आएगा। नए बजाज चेतक ईलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर मौजूद चेतक ईवी की तुलना में सस्ता होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह नया बजाज स्कूटर 4.2kW का पिक आउटपुट देने में सक्षम होगा। बता दें कि मौजूद बजाज चेतक ईवी 2020 बाजार में तकरीबन 1.48 लाख की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब देश में ही नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू होने के बाद बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी।


















