
भारतीय बाजार में बढ़ती इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड को देखते हुए जल्द ही Honda भी इस कैटेगरी में अपने Electric Scooter को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कुछ समय पहले तक खबर थी कि कंपनी इंडिया में Activa के इलेक्ट्रिक वेरिएंट (Activa Electric) को पेश करेगी। लेकिन, हाल ही में जापान की दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में Honda U-Go, Honda Vario 160 और Honda ADV 350 स्कूटर्स को पेटेंट कराया है। इसके बाद से खबर सामने आ रही है कि यू-गो इलेक्ट्रिक स्कूटर होंडा का पहले ई-स्कूटर होगा, जिसे भारत में पेश किया जाएगा।
Honda U-Go जल्द होगा लॉन्च
आपको बता दें कि Honda U-Go को होंडा मोटर जापान और गुआंगज़ौ मोटर्स ग्रुप कंपनी मिलकर बना रहे हैं। इसके अलावा Financial Express की खबर के अनुसार कंपनी जल्द ही U-Go electric scooter को भारत में पेश कर सकती है। आइए आगे आपको इस ई-स्कूटर के लॉन्च से पहले इसके बारे में सारी जानकारी देत हैं।

Honda U-Go price
इस ई-स्कूटर का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसकी कीमत होगी। Honda U-Go के सबसे छोटे वर्जन को चीन में RMB 7,499 (~ 86,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, हाई-स्पेक वेरिएंट की कीमत RMB 7,999 (92,000 रुपये) है। इस प्रकार उम्मीद की जा रही है कि होंडा यू-गो इंडिया में 1 लाख रूपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
Honda U-Go electric scooter features
- डिजाइन: Honda U-Go को लेकर कंपनी ने जो पेटेंट फाइल किया है उसके अनुसार इस स्कूटर का लुक काफी शानदार होने वाला है। कंपनी ने इसका लुक एक कॉम्पैक्ट स्कूटर की तरह बनाया है। वहीं, इसमें DRL के साथ स्पोर्टी LED हेडलैंप का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें सिल्क LED टर्न इंडिकेटर, राउंड रियर व्यू मिरर, शार्प बॉडी पैनल और फ्लोटिंग-टाइप रियर LED टेल लाइट जैसे फीचर्स देखने को भी मिलेंगे।
- वजन और व्हील बेस: स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन के साथ 12 इंच का फ्रंट व्हील और डिस्क ब्रेक सेट अप और ड्रम ब्रेक यूनिट के साथ 10 इंच का रियर व्हील मिलता है।
- बैटरी और टॉप स्पीड: चीनी बाजार में होंडा यू-गो इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और लाइट हैं। पहले वाला वेरिएंट 1200 वाट पावर जनरेट करता है और इसकी 53 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है। वहीं, बाद वाला 800 वाट पावर जनरेट करता है और इसकी 43 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है। दोनों मॉडल 48v, 30amp रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ आते हैं।
- रेंज: इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट फुल चार्ज होने पर लगभग 65 किमी की रेंज ऑफर करता है। दूसरा बैटरी पैक चुनकर इसे 130 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा होंडा यू-गो में 26-लीटर का सीट स्टोरेज मिलता है।
इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा मुकाबला
होंडा के इस स्कूटर की कीमत अगर 1 लाख रुपए के आसपास रहती है तो भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक के S1 प्रो, एथर एनर्जी और ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा जो कि पहले से ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।




















