
ASUS ने जुलाई महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार अपना हाईएंड फ्लैगशिप फोन ROG Phone 2 पेश था। ROG यानि Republic of Gamers। ASUS ROG Phone 2 एक गेमिंग स्मार्टफोन है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। ASUS का यह ताकतवर फोन अभी तक सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन अब जल्द ही यह पावरफुल डिवाईस इंडियन मार्केट में भी दस्तक देने वाला है। ASUS India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी इसी महीने की 23 तारीख को ROG Phone II भारतीय बाजार में उतार देगी।
ASUS ने अपने ऑफिशियल इंडियन ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया है कि कपंनी आने वाली 23 सितंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी का गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone II भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ट्वीट में ASUS ने यह भी बता दिया है कि ROG Phone II भारत में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि चीन में यह स्मार्टफोन 6 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था, ऐसे में भारत में ROG Phone II के कितने वेरिएंट आएगे यह जानने के लिए 23 सितंबर का इंतजार करना होगा।
The ROG Phone II is all set to revolutionise smartphone gaming forever and knockout other flagships. 23rd September is the day when the ROG Phone II will quench the thirst for the ultimate weapon. #ROGPhoneII #WorshippedByGamers #LovedByTechGurus pic.twitter.com/3grhYg4ubg
— ASUS India (@ASUSIndia) September 17, 2019
स्पेसिफिकेशन्स
ASUS ROG Phone 2 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस क्वालकॉम का सबसे नया और सबसे अधिक पावरफुल फोन है। यह चिपसेट 4 कोरयो गोल्ड कोर और 4 कोरयो सिल्वर कोर से मिलकर बना है जो जीपीयू प्रोसेसिंग को 15 प्रतिशत तक अधिक बूस्ट करने में सक्षम है। वहीं फोन में 675मेगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करते वाला एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : OnePlus 7T और OnePlus TV होंगे 26 सितंबर को लॉन्च, 7T Pro से भी उठ सकता है पर्दा
इस फोन में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6-इंच की बड़ी फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेशरेट पर विजुअल प्रदान करती है। ASUS ROG Phone 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
ROG Phone 2 में पावर बैकअप के लिए ASUS द्वारा 6,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी 30वॉट ROG HyperCharge सपोर्ट करती है जिसे 3A केबल से चार्ज किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस फोन की बैटरी को क्विक चार्ज 4.0 तकनीक से भी चार्ज किया जा सकेगा।
कीमत
ASUS ROG Phone 2 के इंटनेशनल मार्केट में लॉन्च 6 वेरिएंट्स में 2 स्पेशल एडिशन भी शामिल है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3499 युआन (लगभग 35,000 रुपये) तथा 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5999 युआन (लगभग 60,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों वेरिएंट्स ‘एंजॉय पीस इन बिजिंग’ कस्टम एडिशन के रूप में भी उतारे गए थे। जिनमें 8 जीबी रैम वाले मॉडल को 3699 युआन यानि तकरीबन 37,000 रुपये और 12 जीबी रैम मॉडल को 6199 युआन यानि तकरीबन 62,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह भी पढ़ें : Google Pixel 4 और Pixel 4 XL से 15 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, कंपनी ने शेयर किया इनवाइट
ASUS ROG Phone 2 के स्पेशल एडिशन की बात करें तो फोन के Zhizun वर्ज़न को 7999 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 80,000 रुपये है। वहीं फोन के e-sports armour वर्ज़न को 12999 युआन यानि तकरीबन 1,30,000 रुपये की कीमत पर चीनी बाजार में उतारा गया है।

इस स्मार्टफोन के Tencent Game कस्टम वेरिएंट में 8GB रै और 128GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत CNY 3,499 (लगभग 35,000 रुपये) है। इसका एक 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 5,999 (लगभग 60,000 रुपये) है। चीन में इस स्मार्टफोन का एक Enjoy peace in Beijing कस्टम वेरिएंट भी है, जिसमें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत CNY 3699 (लगभग 37,000 रुपये) है, वहीं इसके 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6199 (लगभग 62,200 रुपये) है।




















