
सुपर बाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी (Ducati) ने एक गजब की बैटरी से चलने वाली साइकिल को लॉन्च कर दिया है। यह दूसरी इलेक्ट्रिक साइकिल कंपनी की पहली फोल्डिंग Electric Cycle है, जिसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। यानी आप इस साइकिल को फोल्ड करके एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल को डुकाटी MG-20 (Electric Foldable Cycle Ducati MG-20) नाम से पेश किया है। अगर इसकी खासियत की बात करें तो इस फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल ( Foldable Electric Cycle) का वजन काफी हल्का है और इसमें एक वॉटरप्रूफ एलसीडी पैनल भी दिया गया है। आइए आगे आपको इसकी कीमत और रेंज से लेकर बाकि जानकारी देते हैं।
आसानी से हो जाएगी फोल्ड
Ducati MG20 Electric foldable cycle कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक साइकिल (Foldable Cycle) है और जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे आसानी से फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। वहीं, कंपनी का दावा है कि इस साइकिल को सिटी राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर 100Km की रेंज देंगी ये बैटरी वाली साइकिल, देखें बेस्ट Electric Cycles की लिस्ट
Ducati MG20 Electric foldable cycle का डिजाइन
अगर बात करें इस इलेक्ट्रिक साइकिल के डिजाइन की तो दिखने में इसका लुक एयरोडायनेमिक जैसा लगता है। साइकिल के व्हील का डिजाइन किसी बाइक के व्हील जैसा दिखाई पड़ता है। वहीं, हल्के वजन के कारण इसे हैंडल करना भी बहुत आसान है। Ducati MG20 में मैग्नीशियम से बने फ्रेम, फोर्क और रिम्स प्रयोग किए गए हैं, जिससे इसे आसानी से उठाया जा सकता है। वहीं, इसके हैंडलबार में एक वाटरप्रूफ एलसीडी पैनल लगाया गया है, जो राइडर को साइकिल कंट्रोल करने की पूरी सुविधा देता है।
Ducati MG20 Electric foldable cycle की बैटरी और रेंज
Ducati ने इस ई-साइकिल में रियर मोटर पेडल दिया है और 36V 10.5Ah 378Wh सैमसंग बैटरी के साथ यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे (15 मील प्रति घंटे) की हाई स्पीड से 50 किलोमीटर (31.25 मील) तक की रेंज देती है। इसे भी पढ़ें: 100KM रेंज के साथ लॉन्च हुई ये Electric Cycle, कीमत आपके बजट में
Ducati MG20 Electric foldable cycle का प्राइस
कंपनी का दावा है, कि इस MG20 इलेक्ट्रिक साइकिल को सिटी राइडिंग के खासतौर पर डिजाइन किया गया है। वहीं, अगर बात करें इसकी कीमत की तो यह 1,663 डॉलर (लगभग 1.28 लाख) रुपये है। इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।























