Hero Splendor जैसी लुक वाली electric bike हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 140km की रेंज

Join Us icon

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक Hero Splendor अपनी कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के कारण लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। वहीं, अब एक कंपनी ने बिल्कुल स्पलेंडर जैसी दिखने वाली एक इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) मार्केट में पेश कर दी है। इस ई-बाइक को इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी ADMS eBikes ने शोकेस किया है। ADMS ने इस बैटरी वाली बाइक को Boxer नाम से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मार्केट में पेश किया है। आइए आगे जानते हैं इस बाइक के बारे में सबकुछ।

Hero Splendor जैसी ई-बाइक

Hero Splendor की लुक वाली इस ई-बाइक को बेंगलुरु में आयोजित ग्रीन व्हीकल एक्सपो के थर्ड एडिशन में शोकेस किया गया है। इलेक्ट्रिक होने के कारण कंपनी ने इसमें इंजन नहीं है बल्कि उसकी जगह इलेक्ट्रिक मोटर को प्लेस किया है। इस वजह से बाइक का लुक थोड़ा अलग हो जाता है। हालांकि, इसके अलावा पूरी तरह से हीरो स्पलेंडर जैसी दिखती है। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! बच्चों के लिए इस कंपनी ने लॉन्च की Electric Bike, पैरेंट्स के कंट्रोल में होगी स्पीड

140KM की मिलेगी रेंज

रेंज की बात की जाए तो इसमें 140 किमी की रेंज का दावा किया गया है जो कि इस बैटरी वाली बाइक के ईको मोड में मिलेगी। साथ ही इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि हब माउंटेड मोटर को पावर देती है। ADMS Boxer में 3 राइड मोड के साथ-साथ एक रिवर्स मोड भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

गौरतलब है कि अभी ADMS Boxer के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं, इसकी सेल को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अगर बात करें इसकी कीमत की एडीएमएस बॉक्सर बाइक का शुरुआती प्राइस 1.25 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे भी पढ़ें: 110KM Range के साथ लॉन्च हुई यह स्टाईलिश मेक इन इंडिया Electric Bike, देखें क्या है इसका प्राइस

ADMS Boxer EV के फीचर्स

अगर बात करें इस बाइक के फीचर्स की बात की जाए जो कि लगभग स्प्लेंडर जैसा है, उनमें रेकटेंगुलर हेडलैंप, फ्रंट काउल, फ्रंट और रियर मडगार्ड, फ्यूल टैंक, सीट डिजाइन और ग्रैब रेल दिया गया है। वहीं, लुक के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह हीरो स्प्लेंडर जैसी लगती है या यूं कहें कि ये हीरो स्प्लेंडर का कस्टमाइज वर्जन जैसी लगती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here