
Infinix Hot 12i स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Infinix के स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Infinix Hot 12i स्मार्टफोन को 6.6-इंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको इनफिनिक्स के लेटेस्ट Infinix Hot 12i स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे डिटेल में बता रहे हैं।
Infinix Hot 12i की कीमत
Infinix ने फिलहाल अपने लेटेस्ट Infinix Hot 12i स्मार्टफोन की कीमत का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन नाइजीरिया के ई-कॉमर्स वेबसाइट Xpark में इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन NGN 61,800 (करीब 11,300 रुपये) की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इस फोन के 2GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 3GB + 64GB स्टोरेज के साथ NGN 67,000 (करीब 12,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन – शेंपेन गोल्ड, हेज ग्रीन, हॉराइजन ब्लू और रेसिंग ब्लैक ऑप्शन में पेश किया गया है। फ़िलहाल इस फ़ोन के इंडिया और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
Infinix Hot 12i स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Hot 12i स्मार्टफोन को 6.6-इंच IPS TFT डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 720×1,612 पिक्सल और ब्राइटनेस 480 निट्स है। Infinix Hot 12i स्मार्टफोन को इनबिल्ट सीपीयू और 4GB तक के रैम के साथ पेश किया गया है। इस फोन के प्रोसेसर को 2.0GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। Infinix Hot 12i स्मार्टफोन को वर्चुअल रैम फीचर के साथ पेश किया गया है।
Infinix Hot 12i स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा और डुअल फ्लैश के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन का रियर कैमरा सुपर नाइट मोड और ऑटो फोकस फीचर के साथ आता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 1,080-पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।
Infinix Hot 12i स्मार्टफोन में 64GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इनफिनिक्स का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही Infinix Hot 12i स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित XOS 7.6 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, FM radio, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth, GPS, OTG, 3.5mm हेडफोन जैक और USB पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : वीवो का पहला टैबलेट Vivo Pad चीन में Snapdragon 870 प्रोसेसर और 8040mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Infinix के लेटेस्ट स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स का दावा है कि सिंगल चार्ज में Infinix Hot 12i स्मार्टफोन 34 घंटे तक का टॉक टाइम ऑफर करता है। इसके साथ ही यह फोन 62 दिन स्टेंडबाई मोड सपोर्ट करता है। इस फोन का साइज 164.80×76.40×8.75mm और वजन 190 ग्राम है। यह भी पढ़ें : वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold एक से बढ़कर एक धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां





















