4जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ सामने आया Lenovo K11

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/Lenovo-K11-1.jpg

Lenovo ने कल ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Lenovo Tab V7 लॉन्च किया है। यह एक टैबलेट डिवाईस है जो 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आया है। इस टैबलेट डिवाईस के अलावा कंपनी की ‘के सीरीज़’ का नया डिवाईस Lenovo K11 भी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर सामने आ गया है। Lenovo K11 को यूएई की शॉपिंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा किया गया है।

Lenovo K11 डिजाईन

लेनोवो के11 को वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। फ्रंट पैनल पर ​तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर थोड़ी चौड़ी बॉडी दी गई है। Lenovo K11 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर जहां एक ही स्क्वायर रिंग में मौजूद है वहीं तीसरा कैमरा सेंसर इस रिंग के बाहर है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां Lenovo K11 के बाएं पैनल पर दिए गए हैं वहीं दाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

Lenovo K11 स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो के11 को 6.2 इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है। लिस्टिंग में डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी शेयर नहीं की गई है। Lenovo K11 को लिस्टिंग में अनुसार एंडरॉयड 9.0 पाई से लैस बताया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीया पी22 चिपसेट दिए जाने की बात लिस्टिंग में कही गई है।

Lenovo K11 को इस वेबसाइट पर 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिखाई गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Lenovo K11 के बैक पैनल मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर बताया गया है तथा अन्य दो सेंसर्स की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह फोन फोन का सेल्फी कैमरा कितने मेगापिक्सल का होगा यह बात भी अभी साफ नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : 5180एमएएच बैटरी और 6.9-इंच डिसप्ले के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Lenovo Tab V7

Lenovo K11 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ मार्केट में कदम रखेगा। वहीं फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ ही रियर फिंगरप्रिंट दिए जाने की जानकारी भी साफ हो गई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,300एमएएच की बैटरी बताई गई है। वेबसाइट पर Lenovo K11 की कीमत 11,200 रुपये के करीब बताई गई है। बहरहाल जब तक Lenovo कंपनी K11 की आधिकारिक जानकारी नहीं दे देती तब तक फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को पुख्ता कहना मुश्किल है।