5180एमएएच बैटरी और 6.9-इंच डिसप्ले के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Lenovo Tab V7

Join Us icon

टेक कंपनी Lenovo ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस Lenovo Tab V7 आफिशियल कर दिया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है लेनोवो का यह नया प्रोडक्ट एक टैबलेट डिवाईस है जो लोवर मीड बजट में उतारा गया है। Lenovo Tab V7 को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। Lenovo Tab V7 की सेल से जुड़ी खास बात है कि यह टैबलेट आनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आफलाईन प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है।

Lenovo Tab V7 डिजाईन

Lenovo Tab V7 को 18:9 आस्पेक्ट पर पेश किया गया है जो बेजल लेस डिजाईन पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81 प्रतिशत का है। टैबलेट के फ्रंट पैनल पर कोई ​भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर सेल्फी कैमरा और स्पीकर मौजूद है। Lenovo Tab V7 के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो सेंटर में मौजूद है। इस कैमरा सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट दी गई है और फ्लैश के नीचे ​फिंरगप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन Lenovo Tab V7 के दाएं पैनल पर लगे हुए है।

Lenovo Tab V7 स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo Tab V7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। टैबलेट की स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी कीे ओर से लेनोवो टैब वी7 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए Lenovo Tab V7 में एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

Lenovo Tab V7 launched in india price specifications

कंपनी की ओर से Lenovo Tab V7 को भारत में दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। टैबलेट का एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Lenovo Tab V7 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ​दिया गया है वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Lenovo Tab V7 डुअल सिम सपोर्ट करने वाला टैबलेट है जो 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए टैबलेट के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 5180एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो Lenovo Tab V7 के 3जीबी + 32जीबी वेरिएंट को 12,990 रुपये तथा 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट को 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here