
BYD काफी लंबे समय से इंडियन मार्केट में अपनी electric vehicles को पेश कर रही है। वहीं, अब कंपनी ने अपनी नई बैटरी वाली कार को लॉन्च कर Tata और MG की को टक्कर देने की पूरी प्लानिंग कर ली है। दरअसल, कंपनी ने Auto Expo 2023 में BYD Atto 3 electric SUV को लॉन्च कर दिया है जो कि प्राइवेट खरीददारों के लिए है। आइए आगे आपको इस पोस्ट में BYD Atto 3 electric SUV Range, Price, Specs और Booking Detail के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। साथ ही आपको बता दें कि कंपनी ने BYD ATTO 3 के साथ ही BYD SEAL को पेश किया है। लेकिन, इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
BYD Atto 3 Electric SUV Price
BYD ने ऑटो एक्सपो 2023 में भारत में BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV का एक नया लिमिटेड वर्जन में लॉन्च किया है। नई BYD Atto 3 फॉरेस्ट ग्रीन रंग 1200 यूनिट तक सीमित होगा और यह Atto 3 की तुलना में महंगा होगा, जिसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई। इसके अलावा भारत में BYD Atto 3 की कीमत 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और लिमिटेड वर्जन फॉरेस्ट ग्रीन BYD Atto 3 34.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध होगा। नए कलर ऑप्शन के अलावा BYD Atto 3 में सब कुछ एक जैसा है। अब तक, BYD Atto 3 को चार रंग में पेश किया गया था, SUV के लिए फ़ॉरेस्ट ग्रीन पांचवां रंग ऑप्शनल है। इसे भी पढ़ें: इंडिया में लॉन्च हुई सबसे ज्यादा रेंज देने वाली Electric Car, कीमत है इतनी

BYD Atto 3 का डिजाइन
BYD Atto 3 एक आकर्षक डिजाइन के साथ पेश की गई है। इसमें सामने की तरफ एक मोटी क्रोम हॉरिजॉन्टल स्ट्रिप है जिसके नीचे एक एलईडी लाइट बार है, जो आगे एलईडी डीआरएल तक फैला हुआ है। एलईडी हेडलैंप पतले हैं, और टेल लैंप के मामले में ऐसा ही है जो एक लाइटबार के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े होते हैं। अन्य डिज़ाइन हाइलाइट्स में स्टाइलिश डुअल-टोन अलॉय व्हील शामिल हैं जिनका साइज 18 इंच है। इसके अलावा BYD ने विजुअल बल्क में कटौती करने के लिए बाहर एयर वेंट का उपयोग किया है, जो वास्तव में एक अच्छा लुक देता है। वहीं, BYD Atto 3 का साइज 4,445 मिमी लंबा, 1,875 मिमी चौड़ा और 1,615 मिमी लंबा है। दूसरी ओर एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना ईवी से क्रमशः 132 मिमी और 275 मिमी लंबी है।
BYD Atto 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
BYD Atto 3 में वायरलेस फोन चार्जर, Android Auto, Apple CarPlay, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, रियर कोलिजन अलर्ट, ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा अगर बात करें इस इलेक्ट्रिक कार में 60.48 kWh बैटरी दी गई है जो कि 80 kW DC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया है कि कार की बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा कार में Type 2 AC चार्जर है जो कि 10 घंटे में कार को फुल चार्ज कर देगा।

electric SUV में 3.3 kW लोड का पावर बैकअप मिलता है। इसके अलावा BYD Atto 3 में 7 kW AC चार्जर और 3kW पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स मिलता है। इतना ही नहीं इस कार को एक बार चार्ज करने पर 521KM की रेंज मिलती है। इसे भी पढ़ें: Mahindra XUV400 EV को टक्कर देती हैं ये 5 Electric Cars, देखें लिस्ट

बैटरी पर मिलेगी वारंटी
BYD Atto 3 में 6 साल/1.5 lakh km की वारंटी दे रही है। इसके अलावा बैटरी पैक पर 8 साल/1.60 lakh km की वारंटी दे रही है। हालांकि, प्रोमोशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 3 साल का 4G डाटा सब्सक्रिप्शन और 6 फ्री सर्विस मिलती हैं।



















