गजब! सिंगल चार्ज में 150km चलेगी ये 6 सीटर ई-बाइक, Anand Mahindra भी हुए फैन

Join Us icon

आसमान छूती पेट्रोल की कीमत को देखते हुए एक युवक ने ऐसी ई-बाइक का निर्माण किया है, जिसे बनाने में कुल खर्च सिर्फ 10 हजार रुपये का आया है। दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) को दिखाया जा रहा है। वहीं, अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर किया है। इसके बाद कई ट्विटर यूजर इस युवक की बनाई ई-बाइक की तारीफ कर रहे हैं। चलिए आगे आपको इस खबर में ई-बाइक की रेंज के साथ ही इसे चार्ज करने में आने वाले खर्च की जानकारी देते हैं।

Anand Mahindra भी हुए फैन

ट्विटर पर Anand Mahindra ने एक वीडियो शेयर कर अपनी कंपनी के चीफ डिजाइनर प्रताप बोस (Pratap Bose) को टैग कर इसकी इंजीनियरिंग को लेकर एक खास सवाल भी पूछा है। साथ ही कहा कि इसके डिजाइन में मामूली सा बदलाव करके जैसे कि चेसिस के लिए सिलेंडिरिकल सेक्शन बनाकर, ये बाइक पूरी दुनिया में इस्तेमाल की जा सकती है। इसका इस्तेमाल यूरोप के व्यस्त टूरिस्ट सेंटर्स पर ‘Tour Bus’ के तौर पर हो सकता है। वहीं, उन्होंने एक बार फिर कहा- मैं हमेशा गांव-देहात में ट्रांसपोर्ट के लिए होने वाले इनोवेशंस से प्रभावित होता हूं। जहां सच में, आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! सिर्फ 35 हजार में कूड़े से बना डाली इलेक्ट्रिक बाइक, विदेश से भी मिल रहे ऑर्डर

10 रुपये में होगी फुल चार्ज

इस ई-बाइक के बनाने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। लेकिन, वायरल वीडियो में शख्स ने अपनी 6 सीटर बैटरी वाली बाइक की रेंज के साथ ही जानकारी दी है कि इसमें ड्राइवर समेत 6 लोग बैठ सकते हैं। वहीं, बताया कि ये सिंगल चार्ज में 150 किमी जाती है और 8 से 10 रुपये के खर्च में फुल चार्ज हो जाती है। इसे भी पढ़ें: इंडिया की सबसे फास्ट बैटरी वाली बाइक हुई लॉन्च, 307km की मिलेगी रेंज

इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक बाइक को 6 लोगों के साथ दौड़ते हुए भी दिखाया गया है। देखकर यह तो कहा जा सकता है कि इसमें कुछ खास फीचर्स नहीं हैं। लेकिन, कम खर्च में गांव-देहत के लोगों के लिए यह एक शानदार ई-बाइक है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here