300KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, क्रूज कंट्रोल के साथ मिलेगी 90kmph की टॉप स्पीड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/horwin-sk3-2022-price-launch.jpeg

पिछले साल चीन स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी हॉरविन (Horwin) ने ऑटो मार्केट में अपना Horwin SK3 Electric Scooter पेश किया था। यह बिजली से चलने वाले स्कूटर स्टाईलिश लुक के साथ ही शानदार फीचर्स से लैस था। वहीं, अब कंपनी ने इस बैटरी से चलने वाले स्कूटर के अपडेट वर्जन को ज्यादा रेंज के साथ पेश कर दिया है। कंपनी ने SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2022 एडिशन (2022 Horwin SK3 e-scooter) को फिलहाल अपनी घरेलू मार्केट में उतारा है। यह स्कूटर 300 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज देते है। SK3 का पुराना मॉडल जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था, सिर्फ 90 किमी के आस-पास रेंज देता था। वहीं, हॉर्विन ने इस स्कूटर में कई बदलाव किए जिसके बाद यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से अब और ज्यादा पावरफुल बन गया है।

रेंज

300KM की रेंज देने के लिए कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो बैटरी दी हैं। वहीं, एक सिंगल बैटरी में यह 160 किमी की रेंज देता है, जिससे जो कि भारत में इस समय मौजूद कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, कंपनी ने इस बैटरी वाले स्कूटर में 6.3kW की मोटर दी है, जिससे 6.3kW पावर आउटपुट मिलती है। इसे भी पढ़ें: 160KM रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, यहां जानें अभी

शानदार फीचर्स

हॉर्विन SK3 की रेंज के अलावा दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें टॉप स्पीड 90kmph की मिलती है। इसके अलावा खास फीचर्स के तौर पर इसमें फुल टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस पावर सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। आपको बता दें कि कंपनी फिलहाल अपनी घरेलू मार्केट चीन के अलावा, हॉरविन यूरोप में भी SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल कर रही है। इसलिए अभी इसके इंडियन मार्केट में आने की संभावना काफी कम है।

प्राइस

वहीं, अभी इस इेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्राइस का खुलासा हो जाएगा। पुराने वर्जन की तरह ही कंपनी ने अपने नए E-Scooter को डुअल बैटरी के साथ पेश किया है। यानी इस स्कूटर में दो बैटरी मिलेगी जिनमें से एक कन्ज्यूम होने के बाद तुरंत ही दूसरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने वालों को डरा देगी ये खबर, आग की लपटों में फिर स्वाहा हुई बैटरी वाली स्कूटी
लेटेस्ट वीडियो

Horwin SK3 E-Scooter 2021 का प्राइस

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे पहले यूरोपियन बाजार में ही उतारा था। Horwin SK3 की कीमत €3,990 है जो भारतीय करंसी अनुसार 3.4 लाख रुपये के करीब है।