90km रेंज के साथ लॉन्च हुई बैटरी वाली स्कूटी, कीमत 1 लाख से भी कम

Stella Buzz electric scooter की खासियत है कि इसे कंपनी ने LPF battery pack के साथ पेश किया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फायर रेसिस्टेंट है।

Join Us icon
Highlights

  • Stella Moto ने अपने पहले बैटरी वाले स्कूटर को इंडिया में लॉन्च किया है।
  • इस e-scooter को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 90km तक चलाया जा सकेगा।
  • कंपनी ने इस ई-स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से कम रखी है और इसके साथ तीन साल की वारंटी दी जा रही है।

ईवी स्टार्टअप Stella Moto ने इंडियन ऑटो मार्केट में अपने पहले बैटरी वाले स्कूटरStella Buzz को लॉन्च कर दिया है। अगर इस E-Scooter की खासियत की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 90km की रेंज और 55kmph की टॉप स्पीड प्रदान करता है। इसके अलावा इसकी खासियत यह भी है कि कंपनी ने Stella Buzz electric scooter में Li-ion battery की जगह LPF battery pack को प्लेस किया है जो कि इसे एक फायर रेसिस्टेंट बैटरी प्रूफ इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है।

Stella Buzz electric scooter price in India

कंपनी ने Stella Buzz electric scooter को 95,000 रुपये (ex-showroom) की कीमत में पेश किया है। यह ई-स्कूटर चार कलर ऑप्शन- namely, Grey, Matte Blue, Red और Brown में  उपलब्ध है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी इसके साथ तीन साल की वारंटी भी दे रही है। उपलब्धता को लेकर कंपनी का दावा है कि वह अगले माह यानी जनवरी 2023 से लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Stella Buzz specifications

  • Stella Buzz e-scooter में 2kW BLDC मोटर को 2.16kWh lithium iron phosphate (LFP) battery के साथ दिया गया है।
  • LPF battery pack को लेकर कंपनी का दावा है कि यह Li-ion battery पैक्स से ज्यादा सुरक्षित और फायर रेस्टिटेंट है।
  • कंपनी का यह भी दावा है कि इसमें बहुत सारे सेंसर और एक माइक्रो-प्रोसेसर-आधारित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम है जो भारतीय परिस्थितियों के आधार पर बैटरी के स्वास्थ्य की जांच और रखरखाव करती है।
  • कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इस ई-स्कूटर को 90km तक चालाया जा सकता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 55kmph की है।
  • इसके अलावा Buzz की लोड कैरिंग कैपेसिटी 150kg और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है।
  • अन्य विशेषताओं की बात करें तो इस ई-स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर, एक डिजिटल स्पीडोमीटर, सेंट्रल लॉकिंग, एक यूएसबी चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल और एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम शामिल हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here