2 जून को इंडिया आ रही Kia EV6 Electric Car, सिंगल चार्ज में देगी 528km की रेंज

Join Us icon

Kia India अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है कि 2 जून 2022 को भारत में Kia EV6 (प्रीमियम ईवी क्रॉसओवर) को पेश किया जाएगा। अगर बात करें Kia EV6 की तो हाल ही में कंपनी के आंध्र प्रदेश प्लांट में इसे देखा गया था और हमें कार में आने वाले कलर ऑप्शन की एक झलक मिली थी। कुछ माह पहले ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया था। जिसमें जानकारी दी गई थी कि 2030 तक कंपनी 14 नए इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है जिसमें से कई मॉडल इंडिया में भी लॉन्च होंगे।

Kia EV6

Kia EV6 भारतीय EV स्पेस में कोरियाई ऑटोमेकर का पहला दांव होगा। Kia वर्तमान में भारत में सब-कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट और एमपीवी सेगमेंट में आईसीई मॉडल बेचती है। वहीं, किआ की सहयोगी कंपनी Hyundai पहले से ही Hyundai Kona EV को इंडिया में सेल कर रही है और जल्द ही Hyundai IONIQ 5 EV लाएगी जो EV6 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर 100Km की रेंज देंगी ये बैटरी वाली साइकिल, देखें बेस्ट Electric Cycles की लिस्ट
kia-ev6-india-launch

Kia EV6 design और specifications

किआ EV6 के बाहरी हिस्से में एलईडी हेडलैंप, एयर डैम के ऊपर ग्रिल, 19 इंच के अलॉय व्हील और एलईडी टेल लाइट्स होंगे। वहीं, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार किआ इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी, जिससे इसकी बैटरी को 4.5 मिनट से भी कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। साथ ही इसमें 350kW और 50kWH फ़ास्ट चार्जर का ऑप्शन होगा जो कि इसकी बैटरी को क्रमशः 18 मिनट और 73 मिनट में 10-18% चार्ज कर पाएगा। इतना ही नहीं Kia EV6 3.5 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी।

kia-ev-9-in

इसके अलावा किआ इलेक्ट्रिक कार को 77.4kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ GT-Line ट्रिम की सेल की जाएगी। इसका RWD मॉडल सिंगल चार्ज में 528km (WLTP साइकिल) की इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम होगा। वहीं AWD वैरिएंट करीब 425km तक की रेंज देगा। इसे भी पढ़ें: 140KM रेंज के साथ लॉन्च हुआ TVS iQube Electric Scooter, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स

लेटेस्ट वीडियो

Maruti, TATA और Mahindra भी हैं तैयार

गौरतलब है कि कल ही भारत की नंबर एक कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki द्वारा एक बयान आया था जिसमें 2025 तक बैटरी वाले कार सेग्मेंट में आने की बात कही गई थी। वहीं Toyota भी इसी साल इलेक्ट्रीक कार सेग्मेंट में आने का मन बना रहा है। रही बात Tata Motors और Mahindra की तो बता दूं कि फिलहाल ये दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक कार सेग्मेंट में काफी आगे हैं। भारत में फिलहाल 90 फीसदी इलेक्ट्रिक कार बाजार पर टाटा का राज है जबकि उस वक्त तक Mahindra के पास 12 इलेक्ट्रिक कार मॉडल होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here