
Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) की यूनिट LiveWire (लाइववायर) ने हाल ही में अपनी नई हाइपरनेक्ड इलेक्ट्रिक बाइक S2 Del Mar Launch Edition (LE) को पेश किया था। वहीं, अब हार्ले डेविडसन ने अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycle) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई ई-साइकिल को सीरियल 1 ने BASH/MTN नाम से पेश किया है। इससे पहले कंपनी <OSH/CITY और RUSH/CITY मॉडल को पेश कर चुकी है। वहीं, अगर बात करें नई BASH/MTN साइकिल की तो इसमें नया डिजाइन और फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए आगे आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।
Harley-Davidson ई-साइकिल का प्राइस
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक की बस 1050 यूनिट ही बनाई जाएगी और इसकी कीमत 3999 डॉलर (लगभग 3,10,192 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुई गजब कि बैटरी वाली साइकिल, सिंगल चार्ज में देगी 50KM की रेंज

Harley-Davidson ई-साइकिल की रेंज
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ई-साइकिल को एक बार चार्ज करने पर 30 से 95 किमी की रेंज मिलेगी। वहीं, कंपनी का दावा है कि इस Electric Bicycle को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग पांच घंटे का समय लगेगा। वहीं, यह 75 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 2.5 घंटे में हो जाएगी। सीरियल 1 BASH/MTN में 529Wh बैट्री पैक दिया गया है।
ऑफरोडिंग में चलेगी कमाल
कंपनी ने बताया कि इसे सॉफ्ट ऑफरोडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यह एक ऑफ रोड ई-साइकिल है, जिसे माउंटेन ई-बाइक कहा जा सकता है। कंपनी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक साइकिल को मजबूत फ्रेम पर बनाया गया है। वहीं, इसमें Michelin E-Wild टायर्स और एक SR Suntour NCX सीट पोस्ट है। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर 100Km की रेंज देंगी ये बैटरी वाली साइकिल, देखें बेस्ट Electric Cycles की लिस्ट

ये है इस ई-साइकिल की टॉप स्पीड
इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 32 किमी प्रति घंटे की है। यानी सिटी में इसे आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। वहीं, ब्रेकिंग के लिहाज से इसमें फोर-पिस्टन 203mm बायड्रालिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।





















