
इस बात में कोई शक नहीं है कि हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर कंपनी है। वहीं, भारतीय बाजार में कंपनी अपने पेट्रोल टू-व्हीलर्स के साथ ही बैटरी वाली स्कूटी (Hero Electric scooters) की सेल भी करती है। अगर आप Hero के Electric Scooter को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको हीरो के टॉप तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत के साथ ही उनके पूरी फीचर्स की जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको (Best Hero Electric Scooters) की रेंज के साथ ही चार्जिंग टाइम, टॉप स्पीड, मोटर और बैटरी के बारे में भी जानकारी देंगे। तो आइए डालते हैं एक नजर…
Best Hero Electric Scooters
- Hero Electric NYX HX (Dual Battery)
- Hero Eddy
- Hero Electric Flash LX VRLA
Hero Electric NYX HX (Dual Battery)
हीरो एनवाईएक्स एचएक्स इलेक्ट्रिक स्कूट की भारत में 74,990 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत है। वहीं, सड़क पर इसकी वास्तविक लागत को और कम करने के लिए संभावित खरीदार व्यक्तिगत राज्य सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं। एनवाईएक्स एचएक्स को एक साल की मुफ्त सड़क के किनारे सहायता योजना के साथ भी पेश किया गया है और यह ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 42kmph की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं, इसमें 51.2V / 30Ah (Double Battery) है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है और इससे 138KM की रेंज प्राप्त होती है। इसके अलावा, NYX HX के हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में स्विंगआर्म-लिंक्ड डुअल शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। इसमें दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक के साथ 10 इंच के पहिए हैं।
Hero Eddy
हीरो एडी को 72,000 रुपये (सब्सिडी से पहले एक्स-शोरूम) की कीमत पर कुछ महीने पहले पेश किया गया था। इस स्कूटर की खास बात है कि इसके लिए राइडर को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत नहीं है क्योंकि यह लो स्पीड वाला ई-स्कूटर है।
Hero Eddy को कंपनी ने कम शक्ति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कैटेगरी में पेश किया है। वहीं, हीरो एडी अपनी 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। साथ ही कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 85 किमी रेंज प्राप्त की जा सकती है। वहीं, Hero Eddy में 51.2V / 30Ah बैटरी दी गई है जो कि इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। बैटरी को एक बार चार्ज कर 85km की रेंज प्राप्त की जा सकती है। वहीं,Hero Electric का दावा है कि इस बैटरी वाली स्कूटी को फुल चार्ज करने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगता है।
Hero Electric Flash LX VRLA
यह भारतीय बाजार में बिकने वाले सबसे सस्ते स्कूटर्स (Cheapest electric scooter in India) में से एक है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 50000 रुपए से भी कम यानि सिर्फ 46,640 रुपए है। वहीं, हीरो इलेक्ट्रिक फ्लेश LX VRLA इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन में आता है। इनमें रेड और सिल्वर कलर शामिल हैं। यह भी पढ़ें : 132km Range के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ नया Electric Scooter, प्राइस पड़ेगा Activa से भी कम!
सबसे पहले बात करते हैं इस ई-स्कूटर की रेंज की तो कंपनी का दावा है कि हीरो इलेक्ट्रिक फ्लेश LX VRLA फुल सिंगल चार्ज पर 50 किलोमीटर का रेंज देगी। साथ ही इसे फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे तक का समय लगेगा। इसमें पावर के लिए 48V / 20Ah की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि हीरो इलेक्ट्रिक फ्लेश LX VRLA इलेक्ट्रिक स्कूटर में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।





















