Amitabh bachchan की फिल्म Don वाली Contessa अब बनेगी इलेक्ट्रिक कार, जल्द लंबी रेंज के साथ होगी लॉन्च!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/Contessa.jpeg

सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सुपर स्टार बनाने वाली फिल्मों में से एक 1978 की एक्शन थ्रिलर फिल्म डॉन थी। फिल्म में उन्होंने कई कारों का उपयोग किया था, जिसमे से एक थी Hindustan Motors की Contessa कार। Don फिल्म में इस कार से अमिताभ ने खूब दौड़ाया था। लेकिन, उस समय यह कार पेट्रोल वर्जन वाली थी। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि जल्द ही यह आइकॉनिक कार इलेक्ट्रिक अवतार में दिखाई दे सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदुस्तान मोटर्स ने भारत में ‘Contessa’ ब्रांड का पेटेंट कराया है। इस ट्रेडमार्क के डॉक्यूमेंट्स की एक तस्वीर भी इंटरनेट पर साझा की गई है, जिसमें कंपनी के नाम के साथ ही इस नए वाहन के नाम को भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इससे ऐसा लगता है कि दिग्गज आइकॉनिक कार Contessa भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी करने के लिए तैयार है। आपको याद दिला दें कि HM Contessa 80 के दशक के दौरान एक फेमस कार थी।

कब लॉन्च होगी HM Contessa

हालांकि कंपनी ने अभी इस वाहन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये संभवत: इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। अभी इसके लॉन्च डेट को लेकर कोई लीक सामने नहीं आया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, माना जा रहा है कि HM Contessa नई बॉडी और इंटीरियर के साथ बिल्कुल नया पावरट्रेन और चेसिस साथ ला सकती है। इसे भी पढ़ें: वाह! सिर्फ 4 लाख रुपये में आ रही Electric Car, मिलेगी 200km Range, सिर्फ 2 हजार रुपये में करें बुक

80 के दशक के फेमस कार थी Contessa

आपको याद दिला दें कि हिंदुस्तान मोटर की कॉन्टेसा को 1980 के दशक में ‘देसी मसल कार’ के रूप में लोकप्रिय थी और यह आईसीई और इलेक्ट्रिक कार के रूप में अब वापसी कर सकती है। दरअसल, यह अफवाह एचएम कोंटेसा का नाम हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड द्वारा देश में पंजीकृत किए जाने के बाद से हो रही है। एचएम कोंटेसा पीएसए ग्रुप के पार्ट्स बिन से महत्वपूर्ण बिट्स ले सकता है। HM आगामी Contessa के लिए Peugeot के साथ संयुक्त रूप से एक इंजन भी विकसित कर रहा है।

80 के दशक में कंपनी ने Contessa में 1.5 लीटर की क्षमत का बीएमसी बी-सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया था, जो कि 50 HP का पावर जेनरेट करता है। ये इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस था। इसके अलावा इस कार का लुक और फीचर्स भी समय के मुताबिक काफी शानदार कार थी। इसे भी पढ़ें: Electric Car की दुनिया में अब होगा दंगल, बैटरी वाली WagonR लॉन्च को तैयार, देखें कैसा होगा लुक

Electric Ambassador launch

HM Contessa के अलावा रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि Hindustan Motors द्वारा नई Ambassador को लॉन्च किया जा सकता है। नई एचएम एंबेसडर के 2023 और 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है और हाल ही में विश्वसनीय एंबी को एक नए युग का इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलने की अटकलों के साथ इंटरनेट पर सामने आया है।