आने वाला है दुनिया का पहला मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक स्कूटर, लुक और डिजाइन कर देगा हैरान!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Dispatch-modular-electric-scooter-launch.jpeg

Electric Vehicle स्टार्टअप कंपनी डिस्पैच व्हीकल्स (Dispatch Vehicles) ने बुधवार को ऐलान किया है कि वह इंडियन ऑटो मार्केट में दुनिया का पहला मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने जानकारी दी कि इस बैटरी वाली स्कूटी को फाइनेंशियल ईयर 2023 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस घोषणा के दौरान कंपनी ने अपने इेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। डिस्पैच इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में बनाया जाएगा लेकिन दुनिया के लिए डिज़ाइन किया जाएगा।

एक-एक पुर्जा हो जाएगा अलग

इस स्कूटर को लेकर खुद कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिससे पता चलता है कि इसका एक-एक पुर्जा अलग हो सकता है। साथ ही इसमें आगे के काउल को चेंज किया जा सकेगा। वहीं, यह एक टफ और एर्गोनोमिक बॉडी फ्रेम के साथ आने का दावा करता है। इसे भी पढ़ें: बाप रे! OLA Electric Scooter से परेशान होकर ग्राहक ने उसमें लगा दी आग, जानें क्या है पूरा मामला

डिजाइन

कंपनी द्वारा यूट्यूब पर जारी किए गए टीजर में इस स्कूटर के डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। अगर बात करें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की तो इसमें मॉड्यूलर बॉडी फ्रेम होगा। साथ ही इसमें फ्रंट मडगार्ड पर एलईडी हेडलैंप लगाया गया है। साथ ही इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मौजूद हैं।

यहां देखें इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन

इतना ही नहीं वीडियो में दिखाया गया है कि राइडर की जरूरत के हिसाब से फ्रंट काउल को चेंज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक छोटा मॉड्यूलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जहां नेविगेशन के लिए स्मार्टफोन या टैब को प्लेस किया जा सकता है। स्कूटर में पीछे की सीट को स्टोरेज बॉक्स के लिए फ्लैटबेड में बदला जा सकता है और दो बैटरी को राइडर सीट के नीचे प्लेस किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Hero MotoCorp का पहला Electric Scooter लॉन्च को तैयार, लंबी रेंज और शानदार डिजाइन से होगा लैस

स्कूटर में बैटरी को आसानी से निकालकर चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी ने इससे हिंट दिया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वैपेबल बैटरी सर्विस के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी का दावा है कि आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटी कई कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी। इसके अलावा डिस्पैच ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मैकेनिकल पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और पावरट्रेन कॉम्पोनेंट्स समेत सभी जरूरी चीजों के लिए टियर -1 सप्लाय चैन को सुरक्षित करने की बात कही है।