जल्द खलबली मचाने आ रही हैं ये बैटरी वाली स्कूटी, देखें पूरी लिस्ट

Join Us icon

कुछ महीनों से इंडिया के साथ-साथ पूरे विश्व में लगातार Electric Two Wheeler (Electric Scooters) की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, इस डिमांड को पूरा करने के लिए नई व पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी पूरे जोर-शोर से लगी हुई हैं। बजाज ऑटो से लेकर ओला तक कई टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक स्पेस में उतर चुकी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च (Upcoming electric scooters in India) होने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं, जिसमें Honda Activa Electric अवतार में लॉन्च होने की जानकारी भी सामने आ रही है। अगर आप भी एक नई बैटरी वाली स्कूटी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हमने आपके लिए जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (अपकमिंग बैटरी वाली स्कूटी) की एक लिस्ट तैयार की है। आइए आगे जानते हैं जल्द कौनसे इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो सकते हैं।

Upcoming Electric Scooters in india

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है.
यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है.
  1. Activa Electric Scooter
  2. Yamaha Neo Electric Scooter
  3. Vespa e-scooter
  4. LML e-scooter
  5. HERO Electric Scooter
  6. Dispatch Electric Scooter
  7. Bajaj Blade
  8. Hindustan Motors Electric Scooter

Activa Electric Scooter

Honda Activa Electric Scooter India launch confirmed range price
सांकेतिक तस्वीर

Honda अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर एक्टिवा (Activa Electric Scooter) को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कुछ ऑटो न्यूज साइट्स की मानें तो होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष, अत्सुशी ओगाटा ने देश में एचएमएसआई ईवी उत्पाद की शुरुआत की पुष्टि की थी। वहीं, Honda Benly e को हाल ही में ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) पुणे में बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी का परीक्षण करते हुए देखा गया था। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि Honda Activa इलेक्ट्रिक स्कूटर के अगले साल, यानी 2023 में भारत में लॉन्च हो सकता है।

Yamaha Neo Electric Scooter

yamaha-electric-scooter-neo

यामाहा ने यूरोपीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर निओ (Neo) कुछ महीने पहले लॉन्च किया था। वहीं, खबर है कि Yamaha Motor India जल्द ही इस Neo Electric Scooter को इंडिया में पेश करने वाली है, जिसे भारतीय डीलर्स के सामने हाल में शोकेस किया जा चुका है। हालांकि इसे शोकेस करने ये तय नहीं होता कि कंपनी इसे देश में कब लॉन्च किया जाएगा। अगर बात करें इस बैटरी वाली स्कूटी की तो यह हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। जो शहरी आवागमन के लिए जरूरी टॉप स्पीड प्रदान करता है. इसमें स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक भी मिलता है।

Vespa e-scooter

E-Scooter LVNENG S6 Electric Scooter Design Features Price Specs

आपको जानकर खुशी होगी कि कुछ समय पहले Piaggio ने भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कंपनी ईवी स्पेस में काम कर रही है। फिलहाल Piaggio भारत में तीन-पहिए वाले वाहन बनाता है। हालांकि, Vespa और Aprilia ब्रांड देश में टू-व्हीलर वीइकल्स भी बनाते हैं। कंपनी ने एक मीडिया वेबसाइट को बताया था कि यह Vespa ब्रांड के तहत भारत में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करना चाहता है। वर्तमान में Vespa यूरोप की मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीद कि जा रही है कि कंपनी 2023 के खत्म होने से पहले ही Vespa ब्रांड का इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में पेश करेगी।

LML e-scooter

Electric Scooter in India LML with Saera Electric Auto to launch Cheap EV

एलएमएल कंपनी ने अपनी नई ईकाई LML Electric की शुरूआत की है और अब इंडियन EV Market में तगड़ी एंट्री लेने वाली है। अपने ईवी बिजनेस के लिए कंपनी ने दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Saera Electric Auto के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत हरियाणा स्थित प्लांट में एलएमएल के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का निर्माण किया जाएगा। वहीं आने वाले समय में पूरी तरह से मेड इन इंडिया LML Electric Scooter भी बाजार में उतारे जा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि सिएरा इलेक्ट्रिक ऑटो वर्ल्ड फेमस Harley Davidson के लिए भी गाड़ियां बना चुकी है। एलएमएल कंपनी अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च की प्लानिंग और स्ट्रैटजी पर काम शुरू कर चुकी है और उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ ही महीनों में कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी अन्य डिटेल्स भी शेयर कर देगी।

HERO Electric Scooter

Hero MotoCorp to launch its first Electric Scooter in March with long range
Pic Credit: rushlane

हीरो मोटरकॉर्प जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने के लिए तैयार, हालांकि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल्स को ऑफिशियली आउट नहीं किया है। लेकिन, कंपनी ने हाल ही में नए और अपकमिंग इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड Vida (विडा) के लोगो से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसकी पहली झलक साझा की है कि नई ब्रांडिंग कैसी दिखती है। Vida इस महीने या अगले माह के आखिर में अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लॉन्च के साथ भारत में पेश करेगी। आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले ही हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत, लुक और फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Dispatch Electric Scooter

dispatch-modular-electric-scooter-launch

EV स्टार्टअप कंपनी डिस्पैच व्हीकल्स (Dispatch Vehicles) ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह भारत में अपना पहला मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रहा है। यह अगले फाइनेंशियल ईयर 2023 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। डिस्पैच इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में निर्मित मॉडल के रूप में और एक टफ और एर्गोनोमिक बॉडी फ्रेम के साथ आने का दावा किया गया है।

Bajaj Blade

Bajaj Auto plans to launch its first electric auto rickshaw by Q1 2023
Baja Chetak Electric Scooter

बजाज अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद जल्द ही एक नया बैटरी वाला स्कटूर (Bajaj New Electric Scooter Launch India) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बजाज ऑटो भारत में ऐथर 450 एक्स को और कड़ी टक्कर देने के लिए आने वाले समय में बजाज ब्लेड (Bajaj Blade) नाम से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। दरअसल, कुछ समय पहले ही बजाज ऑटो ने कई नाम ट्रेडमार्क कराए हैं, जो कि आईसीई और ईवी सेगमेंट के हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि देसी कंपनी इस साल बजाज ब्लेड नाम से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ला सकती है। माना जा रहा है कि अपकमिंग बजाज ब्लेड ईवी में ढेर सारे फीचर्स हो सकते हैं, जो कि मौजूदा समय में बेहद जरूरी हैं।

Hindustan Motors Electric Scooter

aventose-energy-to-launch-new-s110-electric-scooter-october
सांकेतिक तस्वीर

हिन्दुस्तान मोटर्स (HM) की पॉप्यूलर कार एम्बेसडर (Ambassador) अब बंद हो चुकी है। लेकिन, एक बार फिर यह कंपनी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक HM एम्बेसडर इलेक्ट्रिक बनाने पर काम कर रही है। साथ बताया जा रहा है कि कंपनियां सिर्फ इलेक्ट्रिक कार पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर भी फोकस कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हिन्दुस्तान मोटर्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएंगे।

नोट: बता दें कि अभी किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने जानकारी ऑफिशियल नहीं दी है। लीक रिपोर्ट्स के आधार पर हमने यह लिस्ट तैयार की है। 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here