
BGAUSS ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल की मार्केट में अपना नया और तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर BG D15 (Electric Scooter BGauss D15) पेश कर दिया है। D15 को कंपनी की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लिस्ट में पहले से मौजूद B8 और A2 की सफलता के बाद लॉन्च किया गया है। आपको याद दिला दें कि BGauss B8 और A2 को जुलाई 2020 में पेश किया गया था। वहीं, अगर बात करें BGauss D15 की तो कंपनी ने इस बैटरी वाली स्कूटी के दो वेरिएंट: D15i और D15 प्रो को पेश किया है। वहीं, BG D15 20 सेफ्टी फीचर्स वाला एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। BG D15 पूरी तरह से वाटरप्रूफ, IP 67 रेटेड, इलेक्ट्रिक मोटर और अत्यधिक गर्मी और धूल से सुरक्षा के साथ बैटरी से लैस है। इसका मतलब गर्मी के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का खतरा भी नहीं रहेगा।
कीमत और प्रीबुकिंग
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इन स्कूटर को खरीदने के ग्राहकों को अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ऑफलाइन या घर बैठे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। वहीं, अगर बात करें नए BGauss D15i की कीमत 99,999 रुपये हैं। वहीं, D15 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये तय की गई है। लेकिन, अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली सब्सिडी के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में अंतर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 160KM रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, यहां जानें अभी

फीचर्स
BG D15 राइडर को नए इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ, अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटर से एड करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा BG D15 में रिमूवेबल बैटरी, इन-बिल्ट नेविगेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस स्टार्ट, मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट भी मिलते हैं। स्कूटर पूरी तरह से मोबाइल एप के साथ काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने वालों को डरा देगी ये खबर, आग की लपटों में फिर स्वाहा हुई बैटरी वाली स्कूटी
लेटेस्ट वीडियो
स्पीड और रेंज
कंपनी ने BGauss D15 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर 3.2 kWh रिमूवेबल Li-ion बैटरी दी है। वहीं, इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, हालांकि इसके पावर और टॉर्क की जानकारी सामने आई है। लेकिन कंपनी का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। साथ ही कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 115 किमी प्रति चार्ज की एआरएआई-प्रमाणित रेंज के साथ आता है। इसमें दो राइडिंग मोड – इको और स्पोर्ट दिए जाते हैं।


















