
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड को देखते टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Honda भी जल्द ही एंट्री करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। काफी समय से होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर (Honda Electric Scooter) को लेकर खबर सामने आ रही हैं। वहीं, अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि जापान की यह दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया लाने वाला है। दरअसल, कंपनी ने इसका पेटेंट इंडिया में दर्ज कराया है, जिसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए हैं।
U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर का पेटेंट हुआ दायर
ऑटो जगत की खबरें दिखाने वाली वेबसाइट गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने इस स्कूटर का पेटेंट भारतीय बाजार में काफी पहले दर्ज कर दिया था। आपको बता दें कि Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने खास लुक, बजट प्राइसिंग और शानदार परफॉर्मेंस के चलते ये स्कूटर चीन के बाजार में काफी मशहूर है। इसे भी पढ़ें: 77 km रेंज और 30 km/h की स्पीड के साथ आया Honda का ये Electric Scooter, देगा Car की फील

गौरतलब है कि गुआंगज़ौ मोटर्स ग्रुप कंपनी और जापान होंडा मोटर द्वारा स्थापित एक संयुक्त उद्यम, वूयांग-होंडा मोटर्स (गुआंगज़ौ) कंपनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाया जा रहा है। आइए आगे आपको चीन में लॉन्च हो चुके U-Go Electric Scooter की खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।
U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज और फीचर्स (अटकलें)
U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट्स में 48-वोल्ट Li-ion बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा रिमूवेबल बैटरी होगा, जो सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगा। संभव है कि यह रेंज आपको सेकेंड बैटरी के इस्तेमाल करने पर ही मिले। इसके अलावा होंडा यू-गो में एक बड़ा फुटबोर्ड, बैटरी की स्थिति, रेंज, मोड और हाई स्पीड जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लुक के मामले में ये स्कूटर का काफी स्टायलिश होगा। इसे भी पढ़ें: जल्द खलबली मचाने आ रही हैं ये बैटरी वाली स्कूटी, देखें पूरी लिस्ट

Honda Activa E का भी इंतजार
कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Honda अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल Honda Activa के साथ भारत में EV स्कूटर सेगमेंट में कदम रखेगी। Honda Activa का पेट्रोल वर्जन भारत काफी फेमस है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को बैटरी स्वैपिंग तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से खरीदारों के लिए स्वैप स्टेशनों पर चार्ज की गई बैटरी के साथ डिस्चार्ज की गई बैटरी को बदलने और घर पर बैटरी चार्ज करने का एक ऑप्शन होगा। इस तरह की टेक्नोलॉजी को हम कुछ समय पहले लॉन्च हुई बाउंस इन्फिनिटी ई1 में देख चुके हैं।


















