
जयपुर स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Bat:RE ने भारतीय बाजार में अपना नया बैटरी वाला स्कूटर (Electric Scooter) Batt:RE Stor:ie को लॉन्च कर दिया है। कंपनी काफी समय से भारतीय ऑटो बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही ई-साइकिल भी लॉन्च कर रही है। वहीं, अगर बात करें कंपनी के नए ई-स्कूटर की तो कंपनी ने अपने सभी 400 डीलरशिप पर Batt:RE Stor:ie को उपलब्ध कर दिया है। इस स्टोरी इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे कई ढेरों फीचर्स दिए गए हैं। आइए आगे आपको इसकी कीमत और दूसरी जानकारी देते हैं।
Batt:RE Stor:ie की रेंज
अगर बात करें बैटरी स्टोरी (Batt:RE Stor:ie) इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी व रेंज की तो इसमें 3.1 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि फुल चार्ज होने पर 132 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं, इसमें एक सुरक्षित और विश्वसनीय ई-स्कूटर बनाने के लिए काफी काम किया गया है। यह स्कूटर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जिससे यह और भी अधिक सुरक्षित हो गई है। इसे भी पढ़ें: 77 km रेंज और 30 km/h की स्पीड के साथ आया Honda का ये Electric Scooter, देगा Car की फील
400 से ज्यादा डीलरशिप पर होगी सेल
बैटरी (Batt:RE) की कश्मीर से कन्याकुमारी तक 20 से अधिक राज्यों और 400 से ज्यादा डीलरशिप सेल के लिए मौजूद हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने 30,000 से अधिक स्कूटरों की बिक्री के बाद, बैटरी उपभोक्ताओं को 1.86 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय करने और हर महीने 3.6 करोड़ रुपये तक के ईंधन की बचत करने में मदद की है। इसे भी पढ़ें: जल्द खलबली मचाने आ रही हैं ये बैटरी वाली स्कूटी, देखें पूरी लिस्ट
इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस
अगर बात करें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस की तो कंपनी ने इसे 89,600 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है और ग्राहक इसे फैम-2 सब्सिडी की मदद से कम कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, सब्सिडी के बाद स्कूटर की कीमत 12-15 हजार रुपये कम हो सकती है। इसके अलावा इसमें इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, स्मार्ट डैशबोर्ड, मैसेज अलर्ट, कॉल अलर्ट, एंटीथेफ्ट अलार्म, फाइंड चार्जिंग स्टेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपनी सेगमेंट का सबसे बड़ा फुट बोर्ड दिया गया है जिससे राइडर को लंबे सफर पर आराम मिलेगा।



















