जल्द आ रहा है Honda Activa का इलेक्ट्रिक अवतार, लॉन्च से पहले जानें इस ई-स्कूटर की खास बातें

Join Us icon

Honda अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर एक्टिवा (Activa Electric Scooter) को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। ऑटो न्यूज साइट ईटी ऑटो के साथ एक इंटरव्यू में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष, अत्सुशी ओगाटा ने देश में एचएमएसआई ईवी उत्पाद की शुरुआत की पुष्टि की थी। वहीं, Honda Benly e को हाल ही में ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) पुणे में बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी का परीक्षण करते हुए देखा गया था। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि Honda Activa इलेक्ट्रिक स्कूटर के अगले साल, यानी 2023 में भारत में लॉन्च हो सकता है। आइए आगे आपको इस ई-स्कूटर के लॉन्च से पहले 5 खास बातें बताते हैं।

Activa e नाम से लॉन्च होगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

होंडा एक्टिवा फिलाहल इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाल स्कूटर है। वहीं, माना जा रहा है कि होंडा अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इसी नाम का उपयोग कर सकती है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को Activa e के नाम से मार्केट में उतारा जा सकता है ‘एक्टिवा’ नेमप्लेट ब्रांड की यूएसपी जैसे विश्वसनीयता और प्रदर्शन का फायदा कंंपनी जरुर उठाना चाहेगी। इसे भी पढ़ें: 140KM रेंज के साथ लॉन्च हुआ TVS iQube Electric Scooter, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स
honda

बेनली इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रही होंडा

हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारत में बेनली इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रही है और स्कूटर को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) में भी देखा गया था।

Swappable होगी बैटरी

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को बैटरी स्वैपिंग तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से खरीदारों के लिए स्वैप स्टेशनों पर चार्ज की गई बैटरी के साथ डिस्चार्ज की गई बैटरी को बदलने और घर पर बैटरी चार्ज करने का एक ऑप्शन होगा। इस तरह की टेक्नोलॉजी को हम कुछ समय पहले लॉन्च हुई बाउंस इन्फिनिटी ई1 में देख चुके हैं।

oppo-electric-scooter-india-price-feat

Honda Activa Electric को मिलेगी चुनौती

होंडा एक्टिवा ई को भारती के ईवी स्कूटर बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से चुनौती मिलनी तय है। कंपनी को ओला एस 1, बजाज चेतक और हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स जैसे व्हीकल से आगे निकलना होगा। वहीं, आने वाले समय में होंडा अन्य ऑटोमोबाइल दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने होंडा एक्टिवा ई के बारे में कुछ जानकारी दे सकती है। इसे भी पढ़ें: 160KM रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, यहां जानें अभी

लेटेस्ट वीडियो

ग्लोबल मार्केट में हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर

होंडा के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद पोर्टफोलियो में अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हैं। इसमें Honda PCX इलेक्ट्रिक, Honda Gyro e:, Honda Gyro Canopy e: और कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here