
ओपो अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज ‘रेनो 15’ पर काम कर रही है जिससे जुड़े कई लीक बीते दिनों में सामने आ चुके हैं। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस सीरीज के इंडिया लॉन्च से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है। टिपस्टर सुधांशू के हवाले से सूचना मिली है कि कंपनी Reno 15 Series में तीन मॉडल लेकर आएगी जो इसी साल इंडिया में लॉन्च होंगे। ये स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले मोबाइल फोन होंगे जिनके नाम और लॉन्च टाइमलाइन आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो रेनो 15 सीरीज में लॉन्च होने वाले फोन:
- OPPO Reno 15
- OPPO Reno 15 Pro
- OPPO Reno 15 Mini
91मोबाइल्स को मिली जानकारी अनुसार कंपनी अपनी अपकमिंग रेनो सीरीज के तहत ओपो रेनो 15, रेनो 15 प्रो और रेनो 15 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जैसा कि नाम से ही पता चलता है रेनो 15 जहां सीरीज का वनिला (बेस) मॉडल होगा, वहीं रेनो 15 प्रो सीरीज का सबसे महंगा और हाईएंड डिवाइस बनकर आएगा।
ओपो रेनो 15 मिनी के रूप में कंपनी इस सीरीज में पहली बार कॉम्पैक्ट मॉडल लेकर आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार Reno 15 Mini 5G फोन 6.3-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि यह फ्लैट स्क्रीन होगी जिसे AMOLED पैनल पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल इन तीनों ओपो मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
OPPO Reno 15 Series इंडिया लॉन्च टाइमलाइन भी सोर्स के द्वारा शेयर की गई है। हमें मिली सूचना के मुताबिक कंपनी दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में नए ओपो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार देगी। वहीं तीनों अपकमिंग ओपो रेनो फोंस की सेल जनवरी 2026 में शुरू होगी। सूत्र के मुतबिक जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में Reno 15, 15 Pro और 15 Mini इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स
बीते दिनों सामने आए लीक्स की बात करें तो ओपो रेनो 15 और रेनो 15 प्रो 5जी फोन को मीडियाटेक के Dimensity 8000 Series चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि ओपो रेनो 14 डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर और रेनो 14 प्रो डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। नई Reno 15 Series में कंपनी इनके अपग्रेडेड वर्जन लेकर आ सकती है।
लीक के मुताबिक ओपो रेनो 15 प्रो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन होगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह रेनो 15 के रियर कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है।
OPPO Reno 15 5G को लेकर लीक में बताया गया था कि यह मोबाइल 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में फ्लैट OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 15 में 6,000mAh बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
कंपनी की ओर से अभी अपकमिंग ओपो रेनो 15 सीरीज को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि नवंबर शुरू होने के बाद इसे टीज़ कर दिया जाए। बताते चलें कि अलगे महीने नवंबर में OPPO Find X9 और X9 Pro स्मार्टफोन भी इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं जिन्हें फ्लैगशिप सेगमेंट में लाया जाएगा। ओपो फाइंड एक्स9 सीरीज की सीधी टक्कर अपकमिंग OnePlus 15, iQOO 15 और realme GT 8 series के साथ होगी।










[…] to an exclusive report from 91Mobiles, tipster Sudhanshu Ambhore claims the company plans to introduce three models this time — the […]
[…] another tipster, Sudhanshu Ambhore, working with 91Mobiles Hindi, has now stated that Oppo will launch the Reno 15 Series in India this December, with sales beginning in January […]
[…] ने पिछले सप्ताह ही अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बताया था कि ओपो कंपनी इस बार अपनी […]
[…] teaser yet, but the OPPO Reno 15 lineup is expected to debut in India in December, according to a report by 91mobiles Hindi. The lineup will feature the Reno 15, Reno 15 Pro, and Reno 15 […]