
YouTube वीडियो शेयर करने का सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म दुनियाभर में मौजूद है, जिसके चलते यूट्यूब क्रिएटर्स अपना कंटेंट ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे दूसरे प्लेटफॉर्म से अलग बनाता है। यूट्यूब पर क्रिएटर्स के लिए सब्सक्राइबर्स सबसे महत्वूर्ण हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाना इतना आसान नहीं है। ऐसे में आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप यूट्यूब पर अपने सब्सक्राइबर्स (youtube par subscriber kaise badhaye) बढ़ा सकते हैं।
हाई क्वालिटी और इंफॉर्मेटिव कंटेंट
यह सबसे जरूरी है कि आप यूट्यूब पर हाई क्वालिटी और इंफॉर्मेटिव कंटेंट तैयार करें ताकि आपके यूजर्स एंज्वॉय कर करें। अगर व्यूअर्स को आपका कंटेंट अच्छा लगता है, तो वे फिर से आपके चैनल पर जरूर विजिट करेंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि आप हाई क्वालिटी कंटेंट तैयार करें। आपका दमदार कंटेंट यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने में मदद कर सकता है। आप कुछ इस तरह बेहतर कंटेंट तैयार कर सकते हैंः
- अपना कंटेंट सबके लिए बनाने की बजाय खास यूजर्स के लिए तैयार करें।
- वीडियो बनाने की शुरुआत करने से पहले स्क्रिप्ट तैयार कर लें। इसमें टॉपिक से संबंधित जरूरी प्वाइंट ही साझा करें। इसमें खास कर ऐसी जानकारी को शामिल न करें, जो जरूरी न हो। अगर लगता है कि जानकारी बहुत ज्यादा है, तो फिर इसके लिए अलग-अलग वीडियो तैयार करना बेहतर होगा।
- वीडियो में जरूरी जानकारी के साथ कुछ उदाहरण भी शामिल करें, ताकि यूजर्स चीजों को बेहतर तरीके से समझ सकें।
- जरूरत के हिसाब से विजुअल्स को भी शामिल करें, ताकि कंटेंट को और आकर्षक बनाया जा सके।
- वीडियो को हमेशा कुछ ऐसे पंच के साथ शुरू करें ताकि यूजर वीडियो को आगे देखने के लिए भी प्रेरित हों।
- हमेशा ओरिजिनल कंटेंट तैयार करें। अगर किसी और के वीडियो से कापी-पेस्ट करते हैं, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है।
- YouTube पर सब्सक्राइबर को बढ़ाने के लिए निरंतर वीडियो अपलोड करने होंगे।
फेस वैल्यू
यूट्यूब के व्यूवर, बाकी सभी चैनल के व्यूवर से अलग हैं। यूट्यूब पर फेस वैल्यू का बड़ा महत्व है। लोग एक ही फेस को देखना चाहते हैं और एक ही एंकर के विचार सुनना चाहते हैं। यही वजह है कि इस सेगमेंट में इनफ्लुएंसर की मांग ज्यादा है और मीडिया हाउसेस का बोलबाला कम है। ऐसे में यदि आप अपने यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहते हैं तो फिर कोशिश करें कि एक ही एंकर हो। आपके चैनल पर अलग-अलग लोग न आएं।
वहीं चूंकि यूट्यूब में एक फेस बहुत ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में कोशिश करें कि जब भी आप कैमरे के सामने आएं बिल्कुल तैयार होकर आएं और हमेशा प्रेजेंटेबल रहें।
- एक ही एंकर का प्रजेंस हो
- बार-बार एंकर बदला न जाए
- कैमरे के सामने बिलकुल तैयार होकर आएं
- हमेशा प्रेजेंटेबल रहें।
चैनल को ऑप्टिमाइज करें
यूट्यूब पर वीडियो पब्लिश करने से पहले अच्छे से अपने चैनल को ऑप्टिमाइज कर लें। इसके लिए आपको चैनल का डिस्क्रिप्शन और मेटा डाटा को सर्च इंजन के मुताबिक ऑप्टिमाइज करना होगा। इसके साथ वीडियो पब्लिश करने से पहले टाइटल इस तरह रखें कि इसमें कीवर्ड मौजूद हों। वहीं कीवर्ड गाइड का इस्तेमाल करके यूट्यूब पर यूजर्स के बीच में ट्रेंडिंग टॉपिक्स के बारे में पता कर सकते हैं। इस ट्रेडिंग टॉपिक्स पर वीडियो तैयार करने पर आपके चैनल की रीच बढ़ सकती है, जिससे चैनल की ग्रोथ बढ़ सकती हैं। अपने यूट्यूब चैनल को आप कुछ इस तरह ऑप्टिमाइज कर सकते हैंः
YouTube Trailer क्रिएट करें
YouTube Trailer से आपके व्यूअर प्रीव्यू का अंदाजा सकते हैं कि आपका चैनल क्या ऑफर करता है।
- टेलर में अपने ब्रांड के बारे में बता सकते हैं।
- आप किस तरह का वीडियो पोस्ट करने वाले हैं।
- आपके फ्यूचर वीडियो में क्या हो सकता है।
- आप कब वीडियो को रिलीज करने वाले हैं।
डिजाइन हो आकर्षक
अपने चैनल का डिजाइन ऐसा रखें कि लोगों को आकर्षित करें। इसके लिए keywords, चैनल डिक्रिप्शन, चैनल आर्ट आदि का ध्यान रखना होगा।
- चैनल का डिस्क्रिप्शन लिखते समय कीवर्ड जरूर शामिल करें। इसके साथ कंटेंट को शॉर्ट और दिलचस्प तरीके से लिखें।
- चैनल डिस्क्रिप्शन का पहला 100-150 कैरेक्टर काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ अंत में माकूल call-to-action को शामिल करें।
- चैनल आर्ट को अपने ब्रांड के हिसाब से रखें। कोशिश करें कि ये दिखने को आकर्षक हों।
- यदि बहुत सारे वीडियोज हैं, तो फिर उसे अलग-अलग सेक्शन के हिसाब को ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। प्लेलिस्ट को सही कीवर्ड, टाइटल और डिस्क्रिप्शन के साथ ऑप्टिमाइज करें।
कंसिस्टेंसी (Consistency)
किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रोथ के लिए कन्सिस्टन्सी सबसे जरूरी है। ऐसे में हर चैनल क्रिएटर को इस बात का ध्यान रखना है कि वह रोज एक वीडियो अपलोड करें। हालांकि आपको दिन में 3 से अधिक वीडियो अपलोड नहीं करना चाहिए। अगर आप रोज वीडियो पब्लिश नहीं कर रहे हैं, तो एक दिन छोड़ कर या फिर हफ्ते में दो दिन वीडियो कन्सिस्टन्सी के साथ पब्लिश करें। यूट्यूब पर यूजर्स हमेशा लेटेस्ट पब्लिश वीडियो देखना पसंद करते हैं। अगर आप रेगुलरली वीडियो अपलोड करते हैं, तो इससे आपको सब्सक्राइबर्स में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
ट्रेंडिंग टॉपिक
यूट्यूब को लेकर हमेशा आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि टॉपिक ट्रेंडिंग सलेक्ट करें। क्योंकि इससे लोग जुड़ाव महसूस करते हैं। यदि आप बॉलीवुड स्टाइल कंटेंट बनाते हैं तो नई फिल्मों पर फोकस करें। वहीं टेक रिलेटेड कंटेंट बनाते हैं तो फिर फोन लॉन्च, लैपटॉप लॉन्च और नए टेक्नोलॉजी को फोकस करना बेहतर होगा।यदि आप ट्रैवल ब्लॉगर हैं तो फिर मौसम के हिसाब से अपने कंटेंट का चुनाव करें। सर्दियों में जहां बर्फबारी हो रही है। गर्मियों में जहां मौसम सुहाना हो ऐसी जगहों का चुनाव करें तो बेहतर है।
चैनल प्रमोशन
चैनल को प्रमोट करने से आप यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करने से आप नए यूजर्स के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इनमें से कुछ आपके यूट्यूब सब्सक्राइबर्स में भी शामिल हो सकते हैं।
शॉर्ट वीडियो
आजकल शॉर्ट वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है। यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो तैयार करके आप तेजी से सब्सक्राइबर्स को बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको 60 सेकेंड तक के ड्यूरेशन का वीडियो तैयार करना होता है। इसके साथ ही ट्रेंडिंग गानों पर वीडियो तैयार करें। यूट्यूब पर यूजर्स एंटरटेनमेंट, इंफॉर्मेंशनल, क्रिकेट और दूसरे टॉपिक्स पर बने वीडियो देखना खूब पसंद करते हैं।
अट्रैक्टिव थम्बनेल

यूट्यूब पर यूजर्स की पहली नजर आपके थम्बनेल पर ही पड़ती है। ऐसे में यह जरूरी है कि अट्रैक्टिव होना चाहिए, जिसपर नजर पड़ते ही यूजर्स क्लिक करने पर मजबूर हो जाए। थंबनेल बनाते वक्त ध्यान रखें कि आप हाई क्वालिटी इमेज का यूज करें। इसके साथ कुछ लिखना हो तो इस बात का ध्यान रखें कि कम शब्दों और आकर्षक तरीके से अपनी बात लिखें।
YouTube एड
यूट्यूब में एड देते हुए आप अपने चैनल की ग्रोथ कर सकते हैं। यूट्यूब में एडवर्टाइजिंग के जरिए आप अपने टार्गेट ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं। यूट्यूब एड के जरिए न सिर्फ आपको नए व्यूअर्स मिलेंगे, बल्कि आपके सब्सक्राइबर्स भी तेजी से बढ़ सकते हैं। यूट्यूब में कई तरह के एड फॉर्मेट है, जो हमने यहां नीचे लिस्ट किए हैं।
- डिस्प्ले एड
- स्किपेबल और अनस्किपेबल वीडियो एड
- ओवरले एड
- स्पॉन्सर्स एड
- बंपर एड
अपने जरूरत और कंटेंट और टारगेट ऑडियंस के मुताबिक ऊपर बताएं किसी भी तक का एड आप यूट्यूब पर चला सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी जेब कुछ ढीली करनी पड़ेगी।
सवाल- जवाब (FAQs)
YouTube पर 1000 सब्सक्राइबर से आपको क्या मिलता है?
YouTube पर 1,000 सब्सक्राइबर्स तक पहुंचने से क्रिएटर्स को बड़ा लाभ मिलता है। आप YouTube पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं और विज्ञापनों के साथ अपने वीडियो से कमाई कर सकते हैं। आप YouTube स्टूडियो तक भी पहुंच सकते हैं, जो क्रिएटर्स के लिए एक प्रोग्राम है।
क्या YouTube पर सब्सक्राइबर खरीदना ठीक है?
YouTube चैनल की शुरुआत में सब्सक्राइबर खरीदना ठीक नहीं माना जाता है। आप अपने ब्रांड को विकसित करें और लोगों के साथ विश्वसनीयता बनाने के लिए वास्तविक YouTube यूजर्स से जुड़ें।
YouTube पर अधिक सब्सक्राइबर कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
यूट्यूब पर अधिक सब्सक्राइबर पाने के लिए निम्न तरीके को आजमा सकते हैंः
- ऐसा यूट्यूब वीडियो बनाएं जिन्हें लोग वास्तव में देखना चाहते हैं
- अपने चैनल पेज की ब्रांडिंग करने पर विचार करें
- एक चैनल ट्रेलर बनाएं
- आकर्षक थंबनेल डिजाइन करें
- पहले 10 सेकंड में दर्शकों का ध्यान आकर्षित करें
- यूट्यूब शॉर्ट्स बनाएं
- समान दर्शकों वाले अन्य YouTubers के साथ सहयोग करें
- अपने वीडियो ऑनलाइन कम्युनिटी में साझा करें
- यूट्यूब प्लेलिस्ट बनाएं
- अन्य वीडियो सुझाने के लिए YouTube कार्ड का उपयोग करें
- वीडियो अपलोड में निरंतरता बनाए रखें
- यूट्यूब एसईओ में निवेश करें





















